
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय उच्च विद्यालय कश्लोग में पृथ्वी दिवस मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में मनाया गया।इस अवसर पर प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापक बाबूराम पंवर ने अपने विचार प्रस्तुत किए।उन्होंने कहा कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को सचेत करना है और इसी के साथ हमारा परम कर्तव्य है कि हम अपनी प्रकृति को बचाने और संरक्षित करने में मदद करें।इस वर्ष 2022 की पृथ्वी दिवस की थीम है “हमारे ग्रह में निवेश” इस अवसर पर सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान दसवीं की छात्रा दीक्षा तथा दूसरा स्थान दसवीं कक्षा की छात्रा रंजना ने प्राप्त किया।जबकि जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सातवीं कक्षा की छात्रा हर्षा तथा दूसरा स्थान आठवीं कक्षा के छात्र हिमांशु ने प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता,बच्चों द्वारा पौधारोपण,विद्यालय परिसर की सफाई करवाई गई।इस अवसर पर मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

