ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की।इस अवसर पर कला स्नातक सुषमा देवी ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि देश में पहली बार 21 अप्रैल 1947 को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया गया था।इस दिन स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने दिल्ली के मेट काफ हाउस में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के परिवीक्षा धीन लोगो को सम्बोधित किया था और उन्हें स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया कहा था।यह दिन उन लोक अधिकारियों की सराहना के लिए मनाया जाता है व उन्हें इस दिन लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार दिए जाते है।जो देश के कई पब्लिक डिपार्टमेंट में कार्यरत होते है तथा देश की प्रशासकीय व्यवस्था को चलाने में अहम भूमिका निभाते है व नागरिकों की सेवा करने के उद्देश्य से कार्य करते है।इस अवसर पर प्रवक्ता नरेंद्र कपिला,अमर सिंह वर्मा,विनोद कुमार,नरेंद्र कुमार,राकेश शर्मा,नरेंद्र लाल,सुमन बट्टू,जय प्रकाश मिश्रा,धर्म दत्त,सुरेन्द्र,मुकेश,मदन लाल लाल,विजय,प्रवीण कुमार,अनीता कौंडल,रेणुका,नीलम शुक्ला,अनीता देवी,वीना देवी,किरण बाला,रेखा,जागृति,मंजू,नीलम कुमारी,रजनीश गर्ग सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

