
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाडली में हवन यज्ञ के साथ नये सत्र का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर हवन के दौरान समस्त अभिभावक पंचायत सदस्यों व अध्यापकों ने आने वाले समय के लिए बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य व भविष्य की कामना की।बच्चों की धर्म के प्रति रुचि बढ़े इसके लिए बच्चों को प्रेरित किया गया।बच्चों व अभिभावकों को हवन की महत्ता के बारे में बताया गया।बच्चों का बौद्धिक विकास हो और उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े इसके लिए जोर दिया गया।कोरोना जैसी भयानक बीमारी का सामना भविष्य में ना करना पड़े इसके लिए भगवान से प्रार्थना की गई।इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमा शर्मा,एसएमसी अध्यक्ष चंचला देवी,ग्राम पंचायत जाडली के प्रधान रोशन लाल शर्मा सहित एसएमसी सदस्यों,पंचायत के सदस्यो,स्कूल के समस्त अध्यापकों ने भाग लिया।

