सायरी के सलोग गांव में हो रहा श्रीराम कथा का आयोजन

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:- सोलन जिला के अंतर्गत ग्राम पंचायत सायरी के सलोग गांव में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। श्रीराम कथा का आयोजन जिला पैंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीआर भारद्वाज द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कथा में प्रवचन आचार्य राम प्रताप शर्मा रामशहर वाले कर रहे हैं।


कथा के आठवें दिन आचार्य रामप्रताप शर्मा ने चित्रकुट प्रसंग,माता शबरी और श्रीराम मिलन,पंचवटी में रावण के द्वारा माता सीता का हरण और भगवान शिव व पार्वती का प्रसंग सुनाया। श्रीराम कथा को सुनने के लिए ग्राम पंचायत सायरी सहित निकटवर्ती पंचायतों से काफी संख्या में लोग गांव श£ोग पहुंच रहे हैं। यह जानकारी पैंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने प्रेस को जारी बयान में देते हुए बताया कि मंगलवार को श्री राम कथा का अंतिम दिन है।


उन्होंने कहा कि पूर्णाहुति के साथ इस नौ दिवसीय श्रीराम कथा का मंगलवार को समापन होगा। उधर आयोजक जीआर भारद्वाज ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि श्रीराम कथा के पूर्णाहुति कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर जीआर भारद्वाज के पूज्य महाराज,पलक राम कश्यप सलाहार पैंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन,चायल युनिट प्रधान हरिदत्त शर्मा, जीत राम महासचिव,रामस्वरूप शर्मा,नरेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page