छामला मे 1.37 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार,डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने की पुष्टि

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत छामला के पास पुलिस ने एक युवक से चिट्टा पकड़ा है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार छामला के पास गश्त के दौरान जब सड़क के साथ खड़े एक ट्रक नंबर एचपी-11सी-399 से एक व्यक्ति नीचे उतरा तथा नीचे किसी वस्तु को फेंका तो उस व्यक्ति को ट्रक के पास काबू किया।पुलिस द्वारा पूछने पर उसने अपना नाम लुकेंद्र सुपुत्र सुरेश कुमार गांव बस्याना (चाखड़) बताया।पुलिस कर्मियों ने जब लुकेंद्र द्वारा फेंकी वस्तु को चैक किया गया तो तलाशी मे एक सफेद रंग के पॉलीथीन लिफाफे से 1.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि आरोपी चिट्टे की खेप कहां से लेकर आया थे और कहां इसकी सप्लाई की जानी थी पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page