
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में बच्चों को हिमाचल दिवस के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर भाषा अध्यापिका अंजू कुमारी ने अपने विचार प्रस्तुत किए।उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया,तब से लेकर आज तक इस दिन को हिमाचल दिवस के रूप में मनाया जाता है।हिमाचल प्रदेश का नाम संस्कृत के विद्वान आचार्य दिवाकर दत्त ने दिया था।अध्यापिका ने कहा कि मेरी ईश्वर से यही कामना है कि हिमाचल प्रदेश दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति करें।अंत में उन्होंने कहा कि हमें हिमाचली होने पर गर्व है।इस अवसर पर मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित विद्यालय परिसर का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

