
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में आयुर्वेद डॉ अर्चना महाजन द्वारा बच्चों को अनीमिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि असंतुलित आहार ही शरीर में खून की कमी का सबसे बड़ा कारण है।घरेलू उपायों के द्वारा हम अपने शरीर में खून की कमी का पता लगा सकते हैं उन्होंने बच्चों को बताया कि संतुलित आहार में हमें हरी सब्जियां,फल,दूध,घी,मक्खन हमें अपने आहार में शामिल करने चाहिए।डॉ अर्चना महाजन ने अंत में कहा कि आयुर्वेद ही जीवन जीने का सही तरीका है तथा आयुर्वेद की तरफ जाना चाहिए।इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित विद्यालय परिसर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

