ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की,सीडी बसंल को एससी डिपार्टमेंट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एससी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष यादविंदर गोमा ने अर्की के सीडी बंसल को एससी डिपार्टमेंट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की का चेयरमैन नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा कि उनकी इस नियुक्ति से अर्की में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी । वहीं सीडी बंसल ने अपनी इस नियुक्ति को लेकर एससी डिपार्टमेंट के प्रदेशाध्यक्ष यादविंदर गोमा,हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर,अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सतीश कश्यप का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई उसे वह सच्ची निष्ठा से करेंगे व कांग्रेस पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत किया जाएगा। सीडी बंसल की इस नियुक्ति को लेकर अर्की कांग्रेस के पदाधिकारियों व कर्तकर्ताओ ने उन्हें बधाई दी है ।

