राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की।इस अवसर पर वोकेशनल ट्रैनर रंजना ठाकुर व डॉक्टर अनीता देवी ने बच्चों  को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।रंजना ठाकुर ने अपने वक्तव्य में बताया कि  1950 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था।इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य कोरोना वायरस से बचाव,प्रदूषण नियंत्रण व संक्रमित बीमारियों के कारणों की जानकारी  के बारे में लोगों को जागरूक करना है।डॉक्टर अनीता ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वच्छता,कूड़े कचरे का सही निपटान,हैंड वाश,संतुलित आहार,योगा,व्यक्तिगत साफ सफाई और लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी के बारे में जागरूक किया।इस वर्ष का थीम  हमारा प्लेनेट हमारा स्वास्थ्य है।इसके अलावा  प्लस टू के छात्रों ने पोस्टर मेकिंग  प्रतियोगिता में भाग लिया।इस अवसर पर नरेंद्र कपिला,अमर सिंह वर्मा,राकेश शर्मा,नरेंद्र कुमार,विनोद कुमार,नरेंद्र लाल,अनीता कौंडल,सुमन,प्रवीण,जितेंद्र,सुरेन्द्र, मुकेश,जय प्रकाश,रेणुका,अनीता,सुषमा,जागृति,किरण बाला,विजय,रंजना,मंजू,अंजना ,संतोष,नीरज सहित अन्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page