
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत धुन्दन में मां भंडारों वाली दुर्गा मां के प्रांगण में नवरात्रों के पावन अवसर पर 36 वां श्री देवी पुराण कथा का प्रवचन व्यासचार्य अंकुर शर्मा कर रहे है।मन्दिर कमेटी के प्रधान करमचंद ठाकुर व सचिव हेम चंद कपिल ने बताया कि यह मंदिर दुर्गा माँ (भंडारों वाली) के नाम से विख्यात है तथा दुर्गा माँ धुन्दन पंचायत के अधिकांश लोगो व अर्की के राजा की कुलजा देवी है।इन नवरात्रो के दिनों में पूरा धुन्दन क्षेत्र दुर्गा माँ के कीर्तन व भजन की आवाज से गुजयमान हो रहा और कथा व्यास ने श्रोताओं से आवाहन किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ हमारी संस्कृति,संस्कार सभ्यता और अपने माँ-बाप और गुरुजनों व अपने से बड़ो का आदर करने के संस्कार दें।उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अष्टमी पर्व पर माता ज्वाला जी से जोत लाई जाएगी व रात्रि को कीर्तन मंडली द्वारा आखंड जागरण किया जाएगा जबकि ग्यारह अप्रैल को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

