
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:/(सोलन) इनरव्हील क्लब सोलन सिटी ने अम्बाला में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।इन्नर व्हील द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट रैली में कॉम्पिटिशन ज़ोन वन और टू भांगड़ा में दूसरा स्थान प्राप्त किया जिसमें मोहिनी सूद,प्रतिभा शर्मा,रीना शर्मा,सिम्फली कोहली,पूजा वर्मा ने नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी।इस मौक़े पर क्लब के क्लब की प्रधान शिविका गुप्ता ने बताया कि इस रैली हिमाचल,पंजाब,हरियाणा से 27 क्लब ने भाग लिया।भांगड़ा में दूसरा स्थान इनरव्हील क्लब सोलन सिटी ने हासिल किया है।उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

