
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय उच्च पाठशाला कशलोग में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम व शिक्षा संवाद का आयोजन मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में किया गया।इस आयोजन में मुख्य तौर पर प्रशिक्षित विज्ञान अध्यापिका उर्मिला देवी द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई,स्लोगन लेखन व चित्रकला प्रतियोगीता राजेश कुमार द्वारा व वर्तमान में 8वीं कक्षा की छात्राओं द्वारा लघु नाटिका द्वारा बालिका शिक्षा की अनिवार्यता के बारे में दिखाया।मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने बताया कि आज के समय में लड़का लड़की दोनों समान हैं व दोनों को समान शिक्षा ग्रहण करने का पूरा अधिकार है।एक लड़की जब शिक्षित होती है तो वह दो परिवारों को शिक्षित करती है।सरकार द्वारा लड़कियों के लिए विशेष तौर पर सुकन्या समृद्धि योजना,बालिका समृद्धि योजना शिशु लिंग अनुपात को कम करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है जो बालिका के उज्जवल भविष्य व विवाह के समय वितीय सहायता करेगी।आप सभी से आग्रह है कि आप सब इसके बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक अवश्य करें।आज शिक्षा संवाद का भी आयोजन किया गया।जिसमे 6वीं से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सुनाया गया और बच्चों को अच्छे ग्रेड लेने पर बधाई दी गई जिन बच्चों के ग्रेड कम है उन्हें अगली कक्षा में ग्रेड सुधारने की सलाह दी गई।इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम के बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।एसएमसी प्रधान कांता ने भी शिक्षा संवाद के अवसर पर अपने विचार साँझे किए।इस अवसर पर अधिकतर अभिभावक,बच्चे,सभी अध्यापक,एमडीएम व चतुर्थ कर्मचारी मौजूद रहे।

