ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की,हिमाचल एकेडमिक स्कूल बाहवां का नर्सरी से आठवीं कक्षा तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम आज प्रिंसिपल संगीता शर्मा द्वारा घोषित किया गया। जिसमे सभी विद्यार्थी अच्छे ग्रेड प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए। प्रिंसिपल ने यह भी बताया की नवमी कक्षा का परिणाम पांच अप्रैल को घोषित किया जायेगा।

परीक्षा परिणाम की घोषणा के उपरांत स्कूल प्रांगण में अभिभावक अध्यापक संघ की बैठक प्रधान प्रोमिला ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।बैठक में अभिभावकों द्वारा विभिन्न समस्याओं को उठाया गया जिनका स्कूल प्रबंधन ने मौके पर ही निराकरण कर दिया।

इस अवसर पर चेयरमैन रूप राम शर्मा ने जानकारी दी कि स्कूल में नर्सरी से दसवीं कक्षा तक प्रवेश के लिए प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से शुरू कर दी गई है व विद्यार्थी इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं, साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया की बच्चों को सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों से बस सुविधा उपलब्ध रहेगी । इस अवसर पर सेवानिवृत अध्यापक दया राम वर्मा, रीता देवी, मनोज ठाकुर, बेली राम, पदम देव, जगतराम, कुलदीप कंवर,पूर्ण चंद,राकेश, मोहन शर्मा,हरीश सहित अन्य अभिभावक व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

