
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) उपतहसील दाड़लाघाट के विभिन्न गांवों में इन दिनों बाघ का खोफ है।परिस्थिति यह है कि लोग बाघ के आंतक से सहमे हुए है।क्षेत्र के गांव बस्याना,डवारु,छाकडा सहित अन्य स्थानों में बाघ ने आंतक मचा रखा है,जिसकी वजह से लोग खासे परेशान हैं।अभी हाल ही में पंचायत बरायली के गांव बस्याना में एक व्यक्ति की गोशाला से दो गाय पर बाघ ने हमला किया,जिसके कारण मस्त राम की दो गाय की मृत्यु हो गयी।जबकि मंगलवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आई है जिसमे लोगों द्वारा 4 बाघ को देखने की बात की जा रही है।जबकि दाड़लाघाट पंचायत के साथ लगते गांव छाकडा में भी लोगों ने बाघ को नजदीकी से देखा जा चुका है और हालात यह है कि लोगों को अब डर सताने लग गया है कि बाघ के आंतक से कोई अनहोनी ना हो।बता दे कि दाड़ला से धमोग जाते वक्त कई बार राहगीरों को सड़क में बाघ दिखाई दिया।गनीमत रही की उस समय बाघ द्वारा कोई हमला नही किया गया।कुछ वर्षों पूर्व भी बाघ द्वारा एक व्यक्ति को जख्मी भी किया गया था,परन्तु सामने से आते वाहन चालक ने उस वक्त उस व्यक्ति को बचा लिया था।स्थानीय लोगों में ललित,धीरज,चमन लाल,सतपाल शर्मा,दीपक,जयदेव,धर्मपाल,प्रदीप,नीमचन्द,चन्द्रकान्ता,मंती देवी,कृष्णा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन व वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द जहाँ जहाँ बाघ का आंतक है उन स्थानों पर पिंजरा लगाए जाएं व डर के साए में जी रहे लोगों को राहत मिल सके।
बॉक्स…..
जब इस बारे वन परिक्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट हीरा लाल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है,विभाग की टीम द्वारा गांव के लोगों को जागरूक किया जा रहा है,साथ ही गांव के लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहने के अलावा हमेशा सचेत रहे किसी भी तरह की परेशानी होने पर विभाग से संपर्क करने के अलावा अन्य लोगों को भी इस बारे जागरूक करते रहे।

