
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत रोड़ी के गांव जाबलु व पंचायत संघोई के गांव बंजाण में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने गांव जाबलु व बंजाण में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी।संजय अवस्थी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों ने विधायक चुनकर उन्हें विधानसभा भेजा है उसके लिए वह सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते है।अवस्थी ने कहा कि वह राजनीति में सेवा भाव से आए है ताकि लोगों की सेवा कर सके।उन्होंने कहा कि बजट सत्र में उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र की मांगों को उजागर किया है।

इस मौके पर गांव जाबलु व बंजाण के स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष समस्याओं को रखा।जिन्हें विधायक संजय अवस्थी ने ध्यानपूर्वक सुना व उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत रोड़ी के गांव जाबलु के लिए महिला मंडल के लिए दस हजार व पानी की मोटर के लिए 50000 व बंजाण में सामुदायिक भवन के लिए एक-लाख व युवक मंडल के लिए 50000 रुपये देने की घोषणा की।जबकि गांव बंजाण में लोगों ने कहा कि पिछले कई दिनों से शिमला से खाली रुट पर चलने वाली पथ परिवहन निगम की बस कई दिनों से बंद पड़ी है।इसे सुचारू रूप चलाने के लिए विधायक ने कहा कि एमडी से इस बारे बात की जाएगी।इस मौके पर जाबलु व बंजाण के स्थानीय जनता ने विधायक अर्की के समक्ष सड़क,पानी आंगनवाड़ी व अन्य समस्याओं को रखा।विधायक ने लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वाशन दिया।

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी,बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर,अर्की यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा,पंचायत चंडी के उपप्रधान तुलसी राम शर्मा,जय चंद,प्रेम केशव,कुलदीप चौधरी,बाबूराम,बाल कृष्ण,कृष्ण चन्द,नानक चंद,देवी चन्द,मस्तराम,परसराम,जीतराम,विकेश,संजय,तारा चंद,जागृति महिला मंडल खाता (जाबलु) की प्रधान रमा देवी,सचिव दया,सदस्य बंती, प्रेमदेई,निशा,रुक्मणी,कल्पना सहित गांव जाबलु व बंजाण में अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

