ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- हाटकोट पंचायत के न्यू बस स्टैंड पर महाऋषि मारकंडेश्वर अस्पताल व विजय लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के सौजन्य से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 300 रोगियों की मुफ्त जांच तथा उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई ।

अपने संबोधन में ग्राम पंचायत प्रधान जगदीश अत्रि ने कहा कि इस तरह के चिकित्सा कैंप लगते रहने चाहिए ताकि मरीजो को सुविधा मिल सके ।वही उन्होंने सफल कैंप के लिए अस्पताल प्रशासन का धन्यवाद किया।

इस मौके पर ग्राम पंचायत हाटकोट के प्रधान जगदीश अत्रि ,उपप्रधान रोहित जोशी ,डॉ मनप्रीत सिंह ,ग्राम पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार ,गौरव शर्मा ,अभिनभ झांजी सहित सेंकडो लोग इस मौके पर मौजूद रहे ।


