आदित्यनाथ योगी दूसरे कार्यकाल के लिए शाम 4 बजे लेंगे शपथ।

एजेंसी,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता योगी आदित्‍यनाथ को आज लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4 बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में होगा। इससे पहले कल योगी आदित्‍यनाथ को उत्‍तर प्रदेश में भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया।लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज दोपहर बाद एक नया राजनीतिक इतिहास लिखा जाएगा, जब योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और तमाम विशिष्ट जनों के साथ ही हजारों भाजपा कार्यकर्ता इस पल के गवाह बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। आमंत्रित लोगों की सूची में कई दिग्गज उद्योगपति, बॉलीवुड सितारे और तमाम साधु संत भी शामिल हैं। कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी रास्तों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तमाम बड़े भाजपा नेताओं के कटआउट लगे हुए हैं। प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए तमाम जरूरी इंतजाम किए हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी सभी पंचायत भवनों पर किया जाएगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page