
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन के नवीं से बारहवीं कक्षा तक के हैल्थ केयर और टूरिज्म विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को चार दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग दाड़लाघाट में करवाई गई।इस दौरान प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के मार्गदर्शन में व्यवसायिक समन्वयक प्रवक्ता हिंदी धनी राम और स्कूल में कार्यरत वोकेशनल ट्रेनर रंजना व नीरज के द्वारा हैल्थ केयर विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दाड़लाघाट स्थित ईएसआई हॉस्पिटल में एक्स-रे रूम ल,हॉस्पिटल फार्मेसी,माइनर ओटी,आइसोलेशन वार्ड,जनरल वार्ड,इमरजेंसी वार्ड,लैबोरेटरी व एम्बुलेंस,प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में हैल्थ एजुकेटर कमल कपिल ने जानकारी प्रदान की।डॉक्टर मनजीत सेन ने विद्यार्थियों को कोविड-19 के लक्षण और बचाव के बारे में बताया।दूसरी ओर टूरिज्म विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के बाघल होटल में ऑन जॉब ट्रेनिंग दी गई।जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियों को फ्रंट ऑफिस,हाउस कीपिंग व फूड और ब्रिवेज सर्विस के बारे में विस्तार से उमेश,अंकुश गौतम और देव के द्वारा जानकारी प्रदान की गई।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए इस तरह के भ्रमण समय समय पर होने चाहिए।

