
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) सब उपमंडल के अंर्तगत स्थानीय युवाओं ने दाड़लाघाट में एक बैठक का आयोजन किया।बैठक में जनसेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया,जिसके तहत वी सपोर्ट फ़ॉर टुमारो निजी संस्था के नाम से एक एनजीओ का गठन किया गया।इस मौके पर अध्यक्ष हेमराज ठाकुर (विक्की) ने बताया कि वी सपोर्ट फॉर टुमारो निजी संस्था की शुरुआत की गई।इस संस्था के माध्यम से बाल शिक्षा और अन्य सामाजिक गतिविधियों में सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संस्था के अंतर्गत सामाजिक गतिविधियों में निस्वार्थ समाजिक सेवा देने का प्रस्ताव पारित हुआ,इस संस्था के माध्यम से मुख्यत: ज़रूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग व स्वास्थ्य तथा अन्य प्रकार के सामाजिक कार्यों में सुधार करने की हमेशा हर संभव कोशिश की जाएगी।बैठक के दौरान संस्था की कार्यकारणी का गठन भी हुआ।जिसकी अध्यक्षता जोगिंद्र राणा ने की।कार्यकारिणी में अध्यक्ष हेमराज ठाकुर,सचिव अक्षय ठाकुर,उपाध्यक्ष देवी लाल,मनोज ठाकुर,मनदीप ठाकुर,हितेश,सहसचिव सुनील वर्मा,प्रकाश ठाकुर,मनीष,मनोज ठाकुर,मुख्य सलाहकार महेंद्र ठाकुर,कोषाध्यक्ष तरुण ठाकुर,आईटी सयोंजक भूपेंद्र ठाकुर,सोशल मीडिया संयोजक प्रेम कंवर को कार्यकारणी में लिया गया

।नवनियुक्त अध्यक्ष हेमराज ठाकुर व सचिव अक्षय ठाकुर ने कहा कि जो
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें दी है वह उसे सही से निभाएंगे।उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अर्की क्षेत्र के साथ साथ सभी से आग्रह है कि इस संस्था में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।इस मौके पर वरिष्ठ सलाहकार महेंद्र,विक्की ठाकुर,हितेश,अक्की,प्रकाश,मनोज,सोनू,मनीष चंदेल,मनोज,चमन,मनोज,देवेंद्र,प्रेम कुमार,तरुण,लग्नेश,गोपाल ठाकुर,अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।

