राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में शहीदी दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में शहीदी दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।प्रधानाचार्य ने समस्त विद्यालय परिवार व स्कूल प्रबंधन समिति की तरफ भारत माता के वीर सपूत शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरु व  सुखदेव की पुण्यतिथि पर सच्ची श्रृद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया और बताया कि इन तीनों को लाहौर षडयंत्र के तहत अंग्रेजों ने 23 मार्च 1931 को फांसी की सजा दी थी।इन तीनों शहीदों ने अपने देश प्रेम की खातिर हंसते हुए अपनें प्राणों की आहुति दी।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने राजगुरु,प्रवक्ता नरेंद्र लाल ने सुखदेव व कला स्नातक मदन लाल शर्मा ने भगत सिंह का रोल अदा किया।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीम चंद,प्रवक्ता राकेश शर्मा,धनी राम,जय प्रकाश मिश्रा,विनोद कुमार,नीलम,सुमन,रेणुका,अनीता कौंडल,अमर सिंह वर्मा,नरेंद्र लाल,सुरेन्द्र कुमार,धर्म दत्त,प्रवीण कुमार,विजय,मुकेश,जितेंद्र चंदेल,रजनीश गर्ग,वीना,डॉ अनीता,किरण बाला,नीलम ठाकुर,रेखा,जागृति सहित अन्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page