
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शहीदी दिवस मनाया गया।इसके साथ ही सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीदों भगत सिंह,राजगुरु तथा सुखदेव को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की गई।इस दौरान राजकीय महाविद्यालय अर्की के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्रवण कुमार ने अमर शहीदों के जीवन पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया और छात्रों को महान क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विश्वज्योति शर्मा ने किया।इस मोके पर नारा लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।इस दौरान महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार ने भी छात्रों को महान क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम के उपरांत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।जिसमें लगभग 120 छात्रों ने भाग लिया।इस अवसर पर प्रोफेसर रवि कुमार,संदीप कुमार,अजय कुमार,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

