सीएम ने शिमला में डीएवी दाड़ला में कार्यरत शारीरिक शिक्षक की अध्यापिका कृष्णा शर्मा को प्रतिभा सम्मान से नवाजा।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(,दाड़लाघाट)  डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में कार्यरत शारीरिक शिक्षक अध्यापिका कृष्णा शर्मा को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बेसहारा जंगली पशुओं की निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए  “मनस्वी” के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया।उन्हें यह पुरस्कार शिमला के गेयटी थिएटर  में प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप जैसी बेटियां प्रदेश में सभी के लिए मिसाल है और हम सभी को आप पर गर्व है।बता दे कि कृष्णा शर्मा,सीआर शर्मा की पुत्री है,वह मूलतः अर्की तहसील के साथ सटे गांव गाहर की रहने वाली है और डीएवी अंबुजा दाड़लाघाट में पिछले 15 वर्षों से शारीरिक शिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रही है।कृष्णा शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता से प्राप्त संस्कारों परिवार के सदस्य तथा प्राप्त शिक्षा को दिया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page