जयनगर मे क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,40 टीमें ले रही भाग ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

अर्की,ग्राम पंचायत पट्टा जयनगर मे युवा क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में लगभग 40 टीमें भाग ले रही है ।रविवार को बलेरा और जयनगर क्रिकेट टीम के बीच एक मैच खेला गया जिसमे बलेरा टीम विजयी रही । इस प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि के रूप में अर्की यूवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भारद्वाज व बीडीसी सदस्य शशि कांत रहे।

उनके साथ अर्की यूथ कांग्रेस महासचिव वेद प्रकाश ठाकुर, सचिव डॉ मोहित, सामाजिक कार्यकर्ता हेमराज, संदीप गौतम व रोहित ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद रहे । अशोक भारद्वाज व शशि कांत ने युवाओ को संदेश दिया कि युवा इस तरह की खेल प्रतियोगिता में भाग लेते रहें । खेल गतिविधियों मे भाग लेने से उनका शरीर तंदुरूस्त व स्वस्थ रहेगा।उन्होंने कहा कि जयनगर में एक क्रिकेट मैदान निर्माण के लिए सरकार व प्रशासन से मांग रखेंगे । जिससे युवाओं को जिला व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता मे भाग लेकर भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा । वहीं उन्होंने क्लब को अपनी ओर से सहयोग राशि भी प्रदान की । इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा क्लब जयनगर, प्रधान नीरज लक्की किशोरी संजू योगेंद्र द्वारा किया गया ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page