दिग्गल महाविद्यालय में संविधान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित।

क्विज, पोस्टर निर्माण और निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया भाग, संविधान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, संवैधानिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ एवं मंच संचालन डॉ. सुनीता शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेतराम भारद्वाज ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संविधान विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका संचालन डॉ. मिलनप्रीत कौर एवं प्रो. रीनू शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में कशिश (बीए द्वितीय वर्ष) ने प्रथम, स्नेहा (बीए द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय तथा रिया (बीए द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में कशिश (बीए द्वितीय वर्ष) ने प्रथम, ममता (बीए द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय तथा अंजली (बीए तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंजली (बीए तृतीय वर्ष) ने प्रथम, यामिनी ने द्वितीय तथा कशिश (बीए द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान संविधान के ऐतिहासिक महत्व, निर्माण प्रक्रिया एवं संवैधानिक आदर्शों से विद्यार्थियों को परिचित करवाने के उद्देश्य से संविधान विषयक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की मूल भावना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। समारोह का समापन उपस्थित सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page