लड़ोग विद्यालय में विद्यार्थियों को करवाया योग एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में पूर्व व्यावसायिक प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों को योग एवं कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की गई। प्रशिक्षण के प्रातःकालीन सत्र में महेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम की जानकारी दी। उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता और स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग के महत्व से अवगत करवाया।


वहीं, सांयकालीन सत्र में प्रवीण शर्मा ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान दिया। उन्होंने कंप्यूटर के विभिन्न भागों, उनके उपयोग तथा आधुनिक जीवन में डिजिटल तकनीक की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।


विद्यालय के मुख्याध्यापक सुरेश कुमार ने दोनों प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यावहारिक कौशल बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ जीवनोपयोगी एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page