प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुन्नी शुक्ला ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की सूची, नरेंद्र हांडा को मिली जिम्मेदारी।
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुन्नी शुक्ला द्वारा प्रदेश नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के उपरांत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की घोषणा की गई है। जारी सूची के अनुसार उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत चमाकड़ी के प्रधान एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र हांडा को श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश युवा मोर्चा की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में नरेंद्र हांडा का नाम 49वें क्रम पर दर्ज है। उन्हें प्रदेश युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व भी दिया गया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

नरेंद्र हांडा ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप,राज्य सभा सांसद डॉक्टर सिकन्दर ,हर्ष महाजन, जिला अध्यक्ष रतन पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा तथा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन सहित पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सुन्नी शुक्ला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। संगठन की मजबूती और युवाओं को पार्टी से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

