जनकल्याण समिति मांजू-पलोग-राहु के प्रधान बने मेहर चंद कौशल।

पलोग-राहु सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत का मुद्दा उठा, संबंधित विभागों व विधायक को पत्र भेजने का निर्णय।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। जनकल्याण समिति मांजू-पलोग-राहु की त्रैमासिक सामुदायिक भवन संझेर (राहु) में वरिष्ठ उपप्रधान मेहर चंद कौशल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समिति की कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए मेहर चंद कौशल को नया प्रधान नियुक्त किया गया, जबकि संत राम पाल को वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के पूर्व प्रधान जियालाल शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया।

बैठक में पलोग से राहु सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए कहा कि यह मुद्दा पहले भी स्थानीय विधायक के समक्ष उठाया जा चुका है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क की समस्या के समाधान के लिए एसडीओ दाड़लाघाट, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अर्की तथा स्थानीय विधायक को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई का आग्रह किया जाएगा।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया तथा उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जियालाल शर्मा, यशपाल शर्मा, केसी शर्मा, संतराम पाल, मेहर चंद कौशल, गोपाल सिंह कौशल, मनोहर लाल शर्मा, रति राम वर्मा, रामलाल शर्मा और कर्म सिंह वर्मा उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page