बीएल स्कूल कुनिहार के एनसीसी कैडेट नितिन कुमार का प्री-आरडीसी प्रशिक्षण के दूसरे चरण में चयन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के एनसीसी कैडेट नितिन कुमार ने प्री-आरडीसी परेड प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे चरण के प्रशिक्षण के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नितिन कुमार इन दिनों जीडीसी बाशा (गोहर), मंडी में आयोजित प्री-आरडीसी प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रथम हिमाचल प्रदेश छात्र वाहिनी एनसीसी सोलन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस के मार्गदर्शन में कैडेट नितिन कुमार का प्री-आरडीसी परेड प्रशिक्षण के प्रथम शिविर के लिए चयन हुआ था। यह शिविर 21 से 30 सितंबर 2026 तक जीडीसी बाशा (गोहर), मंडी में आयोजित किया गया।
प्रथम शिविर में नितिन कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन प्री-आरडीसी प्रशिक्षण के दूसरे चरण के लिए किया गया। दूसरा प्रशिक्षण शिविर 1 से 10 अक्तूबर तक जीडीसी बाशा (गोहर), मंडी में आयोजित किया जा रहा है। नितिन कुमार इस शिविर में पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने नितिन कुमार की इस उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्री-आरडीसी प्रशिक्षण के दूसरे चरण तक पहुंचना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने एनसीसी अधिकारी अमर देव को भी कैडेट के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि नितिन कुमार आगामी प्रशिक्षण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, कुनिहार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page