पेंशनरों की लंबित देनदारियां जल्द चुकाए सरकार : कृष्ण चंद शर्मा।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की बैठक प्रधान कृष्ण चंद शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विश्राम गृह अर्की में आयोजित की गई। बैठक में इकाई के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया।

बैठक में पेंशनरों की लंबित देनदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि उनकी लंबित देनदारियों का शीघ्र अति शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के रवैये पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मंच से घोषणाएं तो कुछ और करते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति अलग नजर आती है।
बैठक में इकाई के मुख्य सलाहकार पद पर भी बदलाव किया गया। बनवारी लाल शर्मा को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में अनिल शर्मा, कामेश्वर शर्मा, यशपाल शर्मा, हेमंत शर्मा, टेकचंद शर्मा, बद्रीदत्त शर्मा, बालक राम, राम सिंह सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page