लक्ष्मीबाई एमसीएलएफ बातल की वार्षिक आम सभा आयोजित, महिलाओं के सशक्तिकरण और आजीविका को बढ़ावा देने पर जोर।

अंबेडकर भवन अर्की में आयोजित सभा में स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर हुआ मंथन।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। लक्ष्मीबाई मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन बातल की वार्षिक आम सभा का आयोजन अंबेडकर भवन अर्की में किया गया। सभा में एमसीएलएफ से जुड़े विभिन्न ग्राम संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।


कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

वार्षिक आम सभा में एमसीएलएफ की वार्षिक गतिविधियों, उपलब्धियों, समूहों के सामूहिक प्रयासों तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण, आजीविका के साधनों को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
एमसीएलएफ बातल की प्रधान रोशनी भारद्वाज ने कहा कि वार्षिक आम सभा समूहों की उपलब्धियों को साझा करने तथा भविष्य की योजनाओं को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने ग्राम संगठनों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अनिल कुमार चौहान, अमित गौतम, वंदना ठाकुर, सुभद्रा कंवर, रीता देवी, चंचल, यशोदा, ज्योति ठाकुर, चेतना सहित ग्राम संगठनों के प्रधान एवं सचिव तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page