अर्की में छह दिन अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित।
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- विद्युत उपमंडल अर्की के अंतर्गत 11 केवी फीडरों की आवश्यक मरम्मत तथा उनके निकट पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों की कटिंग के कार्य के चलते विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शटडाउन का कार्यक्रम जारी किया है।

विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 28 सितंबर को डुमैहर फीडर के अंतर्गत पपलोटा, स्यारी, देवरा, घाट, जमना तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
29 सितंबर को रेहूटा फीडर के तहत भलेड, थला, सूरजपुर, पिपलुघाट, कुलावन, भेल तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
1 अक्टूबर को डुमैहर फीडर के अंतर्गत सानन, सेरी, शिवघाटी तथा आसपास के क्षेत्रों में, जबकि 3 अक्टूबर को रेहुटा फीडर के तहत खाली, चंदपुर, कुलावन तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह 5 अक्टूबर को डुमैहर फीडर के तहत 33 केवी सब स्टेशन कुनिहार से पपलोटा, बनोह, कोट, डुमैहर तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 6 अक्टूबर को रेहुटा फीडर के अंतर्गत बनिया देवी, घरनो, दीदू, बांहवा, शेरपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपमंडल अर्की के सहायक अभियंता ईं. नीरज कुमार कतना ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान विभाग के साथ सहयोग करें। उन्होंने बताया कि यह शटडाउन आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए किया जा रहा है।




