हाटकोट में टोका मशीन चलाते समय करंट लगने से महिला की मौत

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज- हाटकोट क्षेत्र में गौशाला में गायों के लिए चारा काटने वाली टोका मशीन चलाते समय करंट लगने से 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रतीकात्मक छायाचित्र

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया।कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने महिला के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
डीएसपी सोलन अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस थाना कुनिहार में करंट लगने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page