कुनिहार पटवार सर्कल में स्थायी पटवारी की नियुक्ति न होने पर कुनिहार विकास सभा में रोष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  कुनिहार पटवार सर्कल में लंबे समय से स्थायी पटवारी की नियुक्ति न होने के कारण लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कुनिहार विकास सभा ने सरकार और उपायुक्त सोलन से पटवार सर्कल में स्थायी पटवारी की नियुक्ति करने की मांग की है।

कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तंवर एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संयुक्त बयान में कहा कि पटवारी की स्थायी नियुक्ति न होने के कारण लोगों के राजस्व संबंधी कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। सभा का आरोप है कि वर्तमान में हाटकोट में नियुक्त पटवारी को कुनिहार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, लेकिन उनके समय पर पटवारखाने में उपलब्ध न होने के कारण लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं और कई बार पटवारखाना बंद रहता है।
सभा ने कहा कि कुनिहार क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पटवारखाने पर निर्भर हैं। ऐसे में यहां स्थायी पटवारी की नियुक्ति आवश्यक है। सभा ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द स्थायी पटवारी की नियुक्ति की जाए।


कुनिहार विकास सभा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जनता को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
संयुक्त बयान जारी करने वालों में प्रधान धनीराम तंवर के साथ भागमल तंवर, बाबूराम तंवर, संत राम ठाकुर, देवीराम मेहता, धर्म सिंह तंवर, जगदीश ठाकुर, नगेंद्र ठाकुर, दीप राम ठाकुर, बलबीर चौधरी, सनी राघव और ओमप्रकाश ठाकुर शामिल रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page