विद्यालय के दो खिलाड़ियों पार्थ चौहान और स्वस्तिक कश्यप का राज्य स्तर के लिए चयन।
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। 10 से 12 सितंबर 2026 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-14 टीम ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता में विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया।
विद्यालय के लिए एक और गौरव का विषय है कि टीम के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पार्थ चौहान और स्वस्तिक कश्यप का चयन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 अक्टूबर 2026 तक जिला मंडी में आयोजित होगी, जिसमें दोनों खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।
विद्यालय अध्यक्ष ने पीईटी अमर देव, डीपीई अरुणा शर्मा, सभी आठ खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।



