ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। बरोटीवाला में आयोजित अंडर-14 जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पीएम श्री एससीवीटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के चार खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और पांच कांस्य पदक हासिल किए।

इस प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हेम राज गौड़ ने पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता के लिए बॉक्सिंग कोच रमेश पंवार और भारत भूषण के प्रयासों एवं मार्गदर्शन की सराहना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यालय के खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।





