ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – राजकीय उच्च विद्यालय बातल की छात्राओं ने सुबाथू में आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय और अर्की क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में कनिष्का कौशल, वंशिका शर्मा, अंशिका और दिव्यांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। शारीरिक शिक्षक अखिलेश शर्मा ने बताया कि छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अब वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विद्यालय के मुख्याध्यापक तेजेंदर शर्मा, एसएमसी प्रधान विकास शर्मा तथा समस्त स्टाफ ने छात्राओं को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


