हिमाचल अकैडमिक स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  हिमाचल अकैडमिक स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


इस दौरान विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक आर.आर. शर्मा, प्रधानाचार्या संगीता शर्मा सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।


विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधों को केवल लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षण देना भी जरूरी है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण के संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page