ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की के प्राचीन मुटरू महादेव मंदिर में आज शाम को चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति मंदिर में रखा दानपात्र उठाकर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रद्धालुओं में रोष है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर से दानपात्र चोरी होना केवल चोरी की घटना नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर अज्ञात चोर का जल्द पता लगाने और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने मंदिरों में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।


