लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल में एंटी-चिट्टा अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, मंज्याट एवं लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।


विपिन वर्मा ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थ समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के सेवन और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं दुष्परिणामों की जानकारी भी दी।


उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी-चिट्टा अभियान के समर्थन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. पी. एल. गुप्ता, प्रधानाचार्य लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन तथा डॉ. कुसुम गुप्ता, प्रधानाचार्य लक्ष्य कॉन्वेंट स्कूल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और स्टाफ ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा एंटी-चिट्टा अभियान को सफल बनाने में योगदान देने की शपथ ली।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page