कोटली विद्यालय में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय कोटली में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. विजय शांडिल ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली गई। इसके अलावा ड्रॉइंग, वाद-विवाद और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए अपने आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने का संदेश दिया गया।


डॉ. विजय शांडिल ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यवाहक मुख्याध्यापिका उषा कुमारी ने डॉ. विजय शांडिल का कार्यक्रम में पहुंचकर विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page