हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहंवा में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहंवा में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कमांडेंट होमगार्ड एम.एल. शर्मा रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तिरंगा फहराते ही विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशप्रेम की भावना से गूंज उठा।


इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नृत्य, भाषणों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि एम.एल. शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों से अवगत करवाते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के एमडी रूप राम शर्मा ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझने और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page