खिड़ीघाटी में 409.62 ग्राम चरस बरामद, कुल्लू निवासी युवक गिरफ्तार

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- पुलिस उपमंडल दाड़लाघाट की विशेष जांच टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर खिड़ीघाटी में एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी में बैठे व्यक्ति से 409.62 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।


पुलिस के अनुसार 7 अगस्त को टीम राष्ट्रीय उच्चमार्ग-205 पर खिड़ीघाटी के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा पिकअप में बैठे व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 409.62 ग्राम चरस बरामद हुई।


आरोपी की पहचान नरेश कुमार (38), पुत्र खूब राम, निवासी गांव व डाकखाना रुमाली, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। मामले में पुलिस थाना अर्की में मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम की धारा 20 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।


जांच के दौरान पुलिस ने नरेश कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही चरस की तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को 8 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page