श्रावण मास के उपलक्ष्य पर सिविल कोर्ट अर्की में खीर भंडारे का आयोजन

सिविल जज ईशानी शर्मा ने अधिवक्ताओं एवं न्यायालय स्टाफ के साथ वितरित किया प्रसाद।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – श्रावण मास के पावन अवसर पर सिविल कोर्ट अर्की परिसर में शुक्रवार को खीर भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायालय परिसर में आए लोगों, अधिवक्ताओं तथा न्यायालय स्टाफ ने प्रसाद ग्रहण किया।


इस अवसर पर सिविल जज ईशानी शर्मा ने अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय परिसर में उपस्थित सभी लोगों एवं स्टाफ सदस्यों को खीर का प्रसाद वितरित किया। उन्होंने सभी को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा भावना बनाए रखने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अर्की के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार शर्मा सहित न्यायालय के सभी अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया तथा श्रावण मास के पावन पर्व की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। आयोजन श्रद्धा, सौहार्द और धार्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page