ग्राम पंचायत समोग को मिलीं 25 सोलर लाइटें, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत समोग को विधायक संजय अवस्थी द्वारा स्वीकृत 25 सोलर लाइटें उपलब्ध हो गई हैं। इन सोलर लाइटों के स्थापित होने से पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं संपर्क मार्गों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे ग्रामीणों को विशेषकर रात्रि के समय आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।


इस अवसर पर पंचायत के स्थानीय निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजेश ठाकुर सहित समस्त ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत में लंबे समय से बेहतर प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सोलर लाइटें मिलने से क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।


उन्होंने कहा कि विधायक संजय अवस्थी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी पंचायत की अन्य आवश्यकताओं को इसी प्रकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।


स्थानीय ग्रामीणों बलदेव सिंह, गोपाल सिंह, योगेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, लखन बंसल, हरी सिंह, ईश्वर, नरेश, विनोद कुमार, चंदी राम, चेतन, सुखराम, कमल, बलदेव, राहुल, पिंकू, रिंकू भाटिया, सुनील गर्ग, करम सिंह, राकेश ठाकुर, हिमांशु, रिंकू चौहान, योगेश तथा बंटी ने विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं प्रयासों से ग्राम पंचायत समोग में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी पंचायत के विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्य इसी प्रकार जारी रहेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page