बलेरा में ब्रह्माकुमारीज ने चलाया नशामुक्ति अभियान, 35 लोगों को दिलाई नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा अर्की की ओर से नशामुक्त भारत महाअभियान के अंतर्गत बलेरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने 33 महिलाओं एवं 2 पुरुषों सहित कुल 35 लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई तथा नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है और स्वस्थ एवं संस्कारित समाज के लिए नशे से दूर रहना समय की मांग है।
कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति ने नशा न करने और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।


सामाजिक कार्यकर्ता लेख राम काईथ ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नशामुक्त भारत अभियान से जुड़ने और युवाओं को नशे से दूर रखने का आह्वान किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page