सरयांज व घड़याच में वैदिक गणित कार्यशाला, विद्यार्थियों ने सीखे त्वरित गणना के गुर।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के टीजीटी (नॉन मेडिकल) सुरेंद्र कुमार शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज एवं घड़याच में वैदिक गणित पर विशेष कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में विद्यार्थियों को मानसिक गणना, तेज गुणा-भाग, वर्ग, वर्गमूल सहित विभिन्न गणितीय प्रश्नों को सरल एवं कम समय में हल करने की प्रभावी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।


सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि वैदिक गणित का नियमित अभ्यास विद्यार्थियों की गणना क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सहायक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इन तकनीकों का नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गणितीय प्रश्नों का त्वरित समाधान कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।घड़याच के प्रधानाचार्य सतीश कुमार तथा सरयांज के कार्यकारी प्रधानाचार्य भीम सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और तार्किक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page