लंबित मेडिकल बिलों और एरियर भुगतान में देरी पर पेंशनरों ने जताया रोष

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़– हिमाचल प्रदेश राज्य पेंशनर्ज कल्याण संगठन की अर्की इकाई की बैठक 17 जून, 2026 को इकाई अध्यक्ष कृष्ण सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों के शीघ्र भुगतान किए जाने के आश्वासन के बावजूद अब तक भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया।

बैठक में कहा गया कि पेंशनर अभी भी अपने लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। सदस्यों ने कहा कि अब जुलाई माह में संशोधित वेतनमान के एरियर के भुगतान संबंधी आश्वासन के क्रियान्वयन पर सभी की नजरें हैं। उन्होंने कहा कि यह आश्वासन केवल 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों के लिए दिया गया है, जबकि 58 से 64 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों के संबंध में भी शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए।

बैठक में लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्तें शीघ्र जारी करने तथा पूर्व में जारी महंगाई भत्ते के 42 माह के एरियर का भुगतान भी जल्द करने की मांग उठाई गई।

बैठक में महासचिव राजेन्द्र कुमार शर्मा के अतिरिक्त गोविंद राम वर्मा, भगत राम, डॉ. हेतराम वर्मा, रेवाशंकर शर्मा तथा किरण शर्मा उपस्थित रहे।

यह जानकारी संगठन के महासचिव राजेन्द्र कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page