एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत लड़ोग स्कूल में सजी हिमाचली और केरल व्यंजनों की प्रदर्शनी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश एवं केरल की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से पारंपरिक व्यंजनों की विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी यशपाल वर्मा ने की।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिमाचल और केरल के प्रसिद्ध व्यंजन तैयार किए। प्रदर्शनी में इडली, डोसा, उरुलाईकिझंगु, गोथम्बु हलवा, सिद्धू, चिल्डू सहित कई पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने व्यंजनों के इतिहास, निर्माण विधि तथा पोषण संबंधी महत्व की जानकारी भी साझा की।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में लगाए गए व्यंजनों के स्टॉल सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे। विद्यालय प्रभारी यशपाल वर्मा ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों को जोड़ते हुए विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना है।


स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अध्यापकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर सरोज कुमारी, पवन कुमार, सुभाष चंद्र, भूपेंद्र कुमार, राकेश कुमार एवं मीरा देवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page