ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- दाड़लाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दसेरन गांव में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवक ने सुबह के समय घासनी में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर दाड़लाघाट पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल अर्की लाया गया, जहां पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इस दुखद घटना से स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है।
