अर्की के पलोग में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत पलोग नामक स्थान पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रूपचंद (38) निवासी गांव जलाना, डाकघर पलोग, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपचंद स्वयं ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान पलोग क्षेत्र में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों तथा पुलिस की सहायता से उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अर्की पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page